अयोध्या उत्तर प्रदेश

20 मई को 19.19 लाख वोटर चुनेंगेअपना सांसद।

20 मई को 19.19 लाख वोटर चुनेंगे अपना सांसद।

अयोध्या।
अयोध्या आगामी लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। अयोध्या जिले में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से 26 अप्रैल 2024 को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। 3 मई 2024 तक नामांकन होगा। 19 लाख 19 हजार 720 मतदाता सांसद का चुनाव करेंगे। 4 जून 2024 को नतीजा सामने आएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने शनिवार रात कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा निर्वाचन को लेकर प्रारंभिक जानकारी दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में पांच विधानसभाएं हैं। जिनमें कुल 19 लाख 19 हजार मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने पूर्व में ही निर्वाचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एफएसटी की 15, एसएसटी की 18, वीएसटी की 15, एईओ, एटी और वीवीटी की पांच-पांच टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि ईवीएम में 3097 बीयू 2602 सीयू और 2739 वीवीपैट मशीनें लगाई जा रही हैं।
संवेदनशील और अतिसंवेदशील मतदान स्थलों को चिहि्नत कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। प्रशासन की ओर से अगले 72 घंटे में सार्वजनिक स्थलों से बैनर, होर्डिंग आदि हटवा दिए जाएंगे। आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई प्रभावी की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दिव्यांग और 80 वर्ष से ऊपर मतदाताओं के लिए घर से ही वोटिंग का प्रावधान है, जिसे सुनिश्चित कराया जाएगा। कहा कि लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है।
मंत्री के दौरे पर लागू नहीं होगा प्रोटोकॉल
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोई भी सरकारी कर्मचारी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा। सरकार के किसी भी मंत्री के दौरे पर प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा। किसी भी प्रत्याशी को काफिला लेकर चलने की छूट नहीं होगी। मतदान के 48 घंटे चुनाव प्रचार व शराब की दुकानें बंद करा दी जाएंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक हेट स्पीच और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी की जाएगी। चुनाव प्रचार के दौरान यदि कोई प्रत्याशी हेट स्पीच के दायरे में आता है तो उसके विरुद्ध आयोग के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर जातिवाद और सांप्रदायिकता व वैमनस्यता फैलाने वाली पोस्ट करने वाले पर भी कार्रवाई होगी
editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

22 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

23 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

23 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

1 day ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago