लखनऊ

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर किया प्रहार, कहा- 2024 के चुनावों के बाद जनता को नहीं होगा वोट देने का अधिकार।

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर किया प्रहार, कहा- 2024 के चुनावों के बाद जनता को नहीं होगा वोट देने का अधिकार।
लखनऊ ।
लखनऊ समाजवादी पार्टी ने अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। इस चुनाव से भारत का भविष्य तय होना है। 2024 के चुनावों के बाद भाजपा जनता को वोट का अधिकार ही नहीं मिलने देगी, इसलिए आज से ही सभी को प्रचार में जुट जाना है।
अखिलेश यादव शनिवार को प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा घोटाले और घपले हुए हैं। लोगों को फर्जी केसों में फंसाने और विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए ईडी, सीबीआई, इन्कमटैक्स का दुरुपयोग किया जा रहा है। भाजपा सरकार में कालाधन और बढ़ा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि नौकरी देने वाली भर्ती परीक्षा का भाजपा सरकार ने जानबूझकर पेपर लीक कराके नौजवानों को बर्बाद कर दिया है। भाजपा किसी को नौकरी नहीं देना चाहती है। फूट डालो और राज करो अंग्रेजों वाली नीति के तहत भाजपा समाज में नफरत फैलाने और बांटने का काम कर रही है। भाजपा का एजेण्डा साम्प्रदायिकता फैलाना है। अब जनता सब जानने लगी है।
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

6 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

6 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago