सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

10 लाख का लगा है लकी ड्रा बोल के ठग लिए 1.11 लाख।

10 लाख का लगा है लकी ड्रा बोल के ठग लिए 1.11 लाख।

सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले में एक ठगी का मामला सामने आया है जहां लगातार जन जागरुकता के बाद भी साइबर ठगों के लोक लुभावने वादे में फस लोग अपनी गाढ़ी कमाई लूटा दे रहे हैं। कुछ मामलों में साइबर पुलिस ठगों के खाते फ्रीज कर थोंड़ा बहुत पैसा वापस तो दिला देते हैं, लेकिन ठगों पर विधिक कार्यवाही नहीं कर पाते हैं। विधिक कार्यवाही नहीं होने से साइबर ठगों के हौसले बुलंद हैं, जिसके चलते लोग ठगी के शिकार हो रहें हैं। साइबर ठग इतने शातिर हो गए हैं कि अधिकारियों को भी नहीं छोड़ रहें हैं।

धम्मौर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी संतोष कुमार ने पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा को शिकायती पत्र देते हुए अपने साथ हुई साइबर ठगी की जानकारी दी।
पींड़ित ने बताया कि उसके बेटे के इंस्टाग्राम आईडी पर एक लिंक आया। साथ ही उसे फोन आया कि हम आपकी मदद करना चाहते हैं। आपका 10 लाख का लकी ड्रा निकला है। साथ ही उसने विश्वास दिलाने के लिए लोगों की मदद करने का एक विडियो भी इंस्टाग्राम पर भेजा।
बताया कि आपको पैसा तभी मिलेगा जब आप एक लाख 11 हजार टैक्स जमा करोगे, उसके लिए उसने कई फोन नंबर भी भेजा।

संतोष ने बताया कि तीन दिन में वह अपने खाते से 57 हजार व पत्नी के खाते से 54 हजार रुपए बताए गए नंबर पर भेज दिया। लकी ड्रा का रुपए मांगने के लिए जब फोन किया तो उसका फोन बंद आने लगा तो ठगी का एहसास हुआ।

पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने साइबर थाना प्रभारी को विधिक कार्यवाही का निर्देश दिया। साइबर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago