अयोध्या उत्तर प्रदेश

आठ माह में ढाई करोड़ श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन, 70 हजार भक्त पहुंच रहे हैं रोजाना।

आठ माह में ढाई करोड़ श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, 70 हजार भक्त पहुंच रहे हैं रोजाना। 

अयोध्या।

अयोध्या श्री राम नगरी में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दो गुना हो गई है। अयोध्या में रोजाना 70 हजार से अधिक श्रद्धालु श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। यहीं नहीं पिछले आठ माह में अयोध्या में ढाई करोड़ श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इनमें वीआईपी व वीवीआईपी श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख से ऊपर है। 22 जनवरी 2024 को राममंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा था। आलम यह था कि प्राण प्रतिष्ठा के चार महीने में ही अयोध्या डेढ़ करोड़ श्रद्धालु आए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीरामलला के दरबार में रोजाना 1.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे थे, लेकिन अप्रैल से इसकी संख्या में कमी आई है। अब रोजाना लगभग  70 से 90 हजार श्रद्धालु श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि इस समय रोजाना 70 हजार से अधिक भक्त श्रीरामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। बताया कि पिछले आठ माह में भक्तों के लिए कई सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। सुगम दर्शन के लिए तीन तरह के पास जारी किए जाते हैं। सुगम दर्शन पास, विशिष्ट पास के साथ आरती में शामिल होने के लिए भी पास बनाए जाते हैं। वहीं जिला पर्यटन अधिकारी आरपी यादव का कहना है कि इस साल अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं का सही आंकड़ा तो जनवरी में प्राप्त होगा, लेकिन पिछले आठ माह में अयोध्या में ढाई करोड़ से अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं। श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद करीब तीन हजार विदेशी श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, नेपाल, श्रीलंका सहित कई अन्य देशों के लोग शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ ही वीवीआईपी और वीआईपी दर्शन का आंकड़ा पांच लाख के ऊपर है। किसी एक स्थान पर इतने कम समय में वीआईपी दर्शन करने वालों का यह एक रिकॉर्ड है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago