
सीएम पोर्टल पर शिकायत की तो पीड़ित का किया चालान, अभी तक कहीं से नहीं मिला न्याय।
मिल्कीपुर अयोध्या।
अयोध्या जिले के इनायतनगर थाने के जाखा गांव में एक दबंग ने गांव के ही किसान बीरेंद्र कुमार पाण्डेय के खेत में लगा दो बबूल का पेड़ काटकर उसके खेत में गिरा दिया। जब उसने रोकने की कोशिश की तो दबंग अपने साथियों सहित मारपीट पर उतारू हो गया।
आरोप है कि पीड़ित किसान ने जब मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई,तो इनायत नगर पुलिस ने उसे शांति भंग में चालान कर दिया। किसान ने बताया कि डीएम, एसएसपी अयोध्या समेत सभी को अपनी व्यथा सुना चुका हूं, अभी तक कहीं से न्याय नहीं मिला।
थाना प्रभारी अभिमन्यु शुक्ल ने बताया कि पीड़ित शिकायत देता है तो जांच और कार्रवाई की जाएगी। किस आधार पर चालान किया गया यह भी पता किया जाएगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More