अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

हाईवे ओवरब्रिज पर महिलाओं से अभद्रता करते युवक को पुलिस ने दबोचा।

हाईवे ओवरब्रिज पर महिलाओं से अभद्रता करते युवक को पुलिस ने दबोचा।

अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर जिले के कटका थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम हाईवे ओवरब्रिज के पास अश्लील हरकतें कर रहे युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक, थाना कटका के उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह हमराह पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कटका हाईवे ओवरब्रिज के पास एक युवक राह चलती महिलाओं व लड़कियों के साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग कर उन्हें परेशान कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निगरानी के बाद युवक को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सूरज यादव (26) पुत्र बजरंगी यादव निवासी ग्राम अनंतपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा था, जिससे राहगीर महिलाएं शर्मिंदा होकर सिर झुकाकर निकल रही थीं।
एसओ कटका राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago