अयोध्या उत्तर प्रदेश

छात्र के जीएसटी इंस्पेक्टर बनने पर शिक्षकों ने किया सम्मानित।

छात्र के जीएसटी इंस्पेक्टर बनने पर शिक्षकों ने किया सम्मानित।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के विकासखंड रुदौली के बरावां गांव निवासी श्याम जी मिश्रा के जीएसटी इंस्पेक्टर बनने पर विद्यालय के शिक्षकों,छात्रों ने फूल माला पहनकर उनका खूब स्वागत सम्मान किया। श्याम जी की सफलता पर क्षेत्र के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

श्याम जी मिश्रा ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा अमानीगंज के मां कामाख्या देवी शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज चंदौरा से की। स्नातक की पढ़ाई के बाद उनका चयन जीएसटी निरीक्षक के पद पर चेन्नई में हुआ। 3 महीने के प्रशिक्षण के उपरांत जब वह अपने घर आए, तो स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं कामाख्या देवी इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने उन्हें विद्यालय बुलाकर छात्रों के साथ उनका फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। श्याम जी ने भी अपनी सफलता का मंत्र छात्रों से साझा किया। उनके पिता कमलेश मिश्रा कृषक हैं उनकी माता गृहणी हैं।

स्वागत सम्मान के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक काशीराम पांडे, प्रधानाचार्य अमरेंद्र पांडेय, शिक्षक अमरेंद्र मिश्रा, भूपेंद्र पांडे,भाजपा के मंडल अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश शुक्ला, सतीश शुक्ला तथा विद्यालय के छात्र मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago