स्विफ्ट डिजायर व् स्कॉर्पियो की टक्कर में मासूम सहित दो की मौत,10 घायल पटरंगा थाना क्षेत्र के कुशहरी मोड़ के पास हुआ हादसा

PicsArt 03 25 08.27.41 - स्विफ्ट डिजायर व् स्कॉर्पियो की टक्कर में मासूम सहित दो की मौत,10 घायल पटरंगा थाना क्षेत्र के कुशहरी मोड़ के पास हुआ हादसा

नितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

  • रूदौली सर्किल क्षेत्र के पटरंगा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को कुशहरी मोड़ के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे दो कारों की आमने सामने टक्कर हो गई।जिससे स्विफ्ट डिजायर सवार दो की मौत हो गई वहीं 10 लोग घायल हो गए है।
  • सूचना पर पहुंचे पटरंगा थाना अंतर्गत हाईवे चौकी इंचार्ज दीपेंद्र विक्रम सिंह व एसआई अभिषेक त्रिपाठी सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बनीकोडर व आकांक्षा नर्सिंग होम भिटरिया भिजवाया जहां से कुछ लोगों की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने सहारा हॉस्पिटल लखनऊ रेफर कर दिया है।
  • जानकारी के मुताबिक पटरंगा थाना क्षेत्र के कुशहरी मोड़ के पास अचानक बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर स्विफ्ट डिजायर कार में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनो वाहन के परखच्चे उड़ गए।
  • वही स्विफ्ट डिजायर सवार इन्टेलीजेन्स ब्यूरो दिल्ली में कार्यरत राकेश रंजन पुत्र भोला प्रसाद उम्र 40 वर्ष निवासी मरंगा थाना खजांची पुरनिया तथा श्रेयांश पुत्र राकेश रंजन उम्र 10 वर्ष निवासी मरंगा थाना खजांची पुरनिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं राकेश रंजन की पत्नी समेत 5 लोग घायल हो गए जिन्हें सीएचसी बनीकोडर इलाज के लिए भेजा गया जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
  • स्कॉर्पियो सवार कमांडेंट पीएसी 20 बटालियन के अधिकारी सभाराज सिंह यादव व गनर रामजी यादव, ड्राइवर जय प्रकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल आकांक्षा नर्सिंग होम भिटरिया ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सहारा हॉस्पिटल लखनऊ रेफर कर दिया है।
  • हाईवे चौकी इंचार्ज दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया सभी घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। राम सनेही घाट कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर जिला मुख्यालय बाराबंकी पीएम के लिए भेज दिया है।
Web Admin

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago