
स्कूल परिसर में टूट कर गिरा हाईटेंशन तार, बाल- बाल बचे बच्चे।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर बिजली विभाग की लापरवाही के चलते शिक्षा क्षेत्र बीकापुर के प्राथमिक विद्यालय जेरुआ में बच्चों के लंच के समय अचानक 11 हजार वोल्टेज का जर्जर टूटकर परिसर में गिर गया। भगदड़ के बीच एक बड़ा हादसा टल गया, पावर हाउस बीकापुर में बिजली आपूर्ति बंद करवाकर लाइनमैन व अवर अभियंता को सूचना दी लेकिन इनका फोन ही रिसीव नहीं हुआ। घंटों तक बच्चे, उनके माता-पिता व शिक्षक दहशत में रहे।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि तार के स्कूल के ठीक ऊपर से जाने पर हादसे की आशंका की शिकायत कई बार लिखित रूप से की गई थी लेकिन कोई राहत नहीं मिली। शाम साढ़े पांच बजे एसडीओ संदीप कुमार यादव एवं खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने जेई शैलेश कुमार यादव के साथ प्राथमिक विद्यालय जेरुआ में हुई विद्युत तार की घटना को संज्ञान में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More