अयोध्या उत्तर प्रदेश

एमबीबीएस छात्रा से अभद्रता के आरोपी कर्मी ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत।

एमबीबीएस छात्रा से अभद्रता के आरोपी कर्मी ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत।

अयोध्या।

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में 29 जुलाई को एमबीबीएस छात्रा से अभद्रता करने के आरोपी कर्मचारी ने बुधवार की देर रात जहरीला पदार्थ खा – लिया। गंभीरावस्था में उसे – मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से बृहस्पतिवार को उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के – दौरान कर्मचारी की मौत हो गई। स्थानीय लोग इस वारदात को मारपीट व हंगामा प्रकरण से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, प्राचार्य ने कर्मचारी को नशे का आदी बताया जाता है।

हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना बाजार निवासी प्रभुनाथ मिश्रा (32) वर्ष मेडिकल कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर/क्लर्क के पद पर तैनात थे। पिछले काफी समय से उनकी ड्यूटी ओपीडी के पर्चा काउंटर पर  थी। 29 जुलाई को एमबीबीएस की छात्रा ने अभद्रता का आरोप लगाया था। इसके बाद आक्रोशित मेडिकोज ने हंगामा किया था। बाद में छात्रों ने दो कर्मचारियों की पिटाई भी की थी। इस मामले की जांच प्राचार्य ने कराई थी, लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी। इस बीच बुधवार की देर शाम प्रभुनाथ मिश्रा ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टियां होने पर उन्होंने परिजनों को बताया तो उन्हें देर-रात मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन बृहस्पतिवार तक भी सुधार नहीं हुआ तो बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोपहर तक उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोग इस प्रकरण को छात्र- छात्राओं के हंगामे व विवाद से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन प्राचार्य ने इसे खारिज किया है।

प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मचारी बहुत ज्यादा नशा करता था। जब आया था उस समय भी वह नशे में था। उसके साथ उसने क्या खाया, यह नहीं बता सकते। कभी-कभी एल्कोहल भी इस तरह से रिएक्शन कर जाती है। यहां चिकित्सकों ने उसका उचित इलाज किया गया। गंभीरता व परिजनों के आग्रह पर उन्हें रेफर किया गया। इसे छात्रों के साथ वाद-विवाद से जोड़ा जा रहा है, जबकि इस घटना का पुरानी घटना से संबंध नहीं है। जांच समिति गठित की गई है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago