
सुल्तानपुर जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से हुए प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती से फोन पे के माध्यम से साढ़े 86 हजार वसूल लिए गए। स्थानीय कोतवाली के एक गांव की युवती का आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अंबेडकर नगर जिले के भीटी के प्रभाकर तिवारी उर्फ हिमांशु तिवारी से वार्ता हुई थी। जिसके क्रम में प्रभाकर तिवारी ने शादी का प्रस्ताव रखा था। जिसे युवती ने उसके झांसे में आकर स्वीकार कर लिया था। तब से प्रभाकर तिवारी एवं युवती के बीच लगातार वार्ता हो रही थी।
आरोप है कि फोन पे के माध्यम से प्रभाकर तिवारी ने युवती से 60 हजार एवं चचेरे भाई सुधाकर के मोबाइल पर नौ हजार पांच सौ तथा दोस्त अंकित एवं सूरज के मोबाइल पर फोन पे के माध्यम से 12 हजार एवं पांच हजार मंगाए थे। इस प्रकार कुल 86 हजार पांच सौ रुपए मंगाए। प्रभाकर तिवारी अवैध धन उगाही एवं ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं। जबरदस्ती आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर व्हाट्सएप एवं इंस्टाग्राम पर हमारे भाई व पारिवारिक जन के पास भेज रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। जिसकी शिकायत 1090 एवं 1076 तथा कोतवाली में भी किया था। प्रभाकर को वार्निंग देकर पुलिस ने छोड़ दिया था।इसके बाद भी प्रभाकर 11 फरवरी को आपत्ति जनक फोटो व वीडियो भाई की मोबाइल पर भेजा। जिससे पींड़िता एवं उसका परिवार डरा एवं सहमा हुआ है। कभी भी कोई अनहोनी घटना घट सकती है। यदि कोई कार्रवाई नहीं की गई। पींड़िता आत्महत्या के लिए मजबूर होगी।
पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More