बीकापुर - अयोध्या

संविधान की सुरक्षा के‌ लिए भाजपा को हराना जरूरी,पीडीए सम्मेलन में बोले अवधेश प्रसाद।

संविधान की सुरक्षा के‌ लिए भाजपा को हराना जरूरी, पीडीए सम्मेलन में बोले अवधेश प्रसाद।

सोहावल_अयोध्या।

अयोध्या संविधान की सुरक्षा के लिए भाजपा को हराना ज़रूरी हो गया है। इसके लिए सभी को समाजवादी पार्टी का समर्थन करना चाहिए। यह बात समाजवादी पार्टी लोकसभा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने कही। उन्होंने कहा कि जंगलराज चल रहा, यहां तानाशाह की सरकार चल रही है। वह बीकापुर विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत खिरौनी सुचितागंज में पीडीए सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

चेयरमैन रेशमा भारती ने अध्यक्षता पीडीए सम्मेलन में मौजूद बीकापुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर ने कहा कि अवधेश प्रसाद को सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ राम सुमेर भारती ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में नगर पंचायत क्षेत्र से ऐतिहासिक मतों के साथ बढ़त दिलाई जाएगी। संचालन युवजन सभा के ज़िलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने किया। जिला महासचिव बख़्तियार खान, ज़िला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद, महिला सभा की ज़िलाध्यक्ष सरोज यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष राशिद जमील, छोटेलाल यादव, मोहम्मद अबरार खान, सफीक अहमद, मोहम्मद फरीद, डीके खान, रामचेत यादव, जितेन्द्र रावत, सपा नगर अध्यक्ष बल्लू दूबे समेत बड़ी संख्या पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago