सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

सुल्तानपुर में किन्नर को पीटा, भरे बाजार में हुई हाथापाई, मुकदमा दर्ज।

सुल्तानपुर में किन्नर को पीटा, भरे बाजार में हुई हाथापाई, मुकदमा दर्ज।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में किन्नर बोर्ड की उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त मंत्री सोनम किन्नर के गृह जिले में उनके अपने ही समाज के मध्य विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर दोस्तपुर कस्बे में उनके समाज के दो गुट आपस में भिड़े। जिसका वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

दोस्तपुर थानाक्षेत्र के कस्बा स्थित बाजार में मधु पक्ष पर दूसरे पक्ष के मध्य विवाद हुआ। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। किन्नर मधु का आरोप है कि वो कादीपुर से अपने साथियों शगुन, अंकिता, सतीश आदि के साथ लौट रही थी। तभी कस्बे में पहले से घात लगाकर बैठे अंबेडकरनगर जिले के दूसरे गुट के राहुल तिवारी, बबिता, मुस्कान, कामिनी, किरण, नतासा, पिंकी ने उन सबको गलियां दी। दबंग किस्म के लोगों ने हाथापाई करते हुए लाठी डंडे भी चलाए। आरोप तो कपड़े फाड़ने तक के हैं। उसने बताया कि गुहार लगाया तो आसपास के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो कहीं जाकर जान बची। मौके पर पुलिस पहुंची। पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर मेडिकल कराया। 

इस मामले में थानाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि पीड़ित मधु की तहरीर पर सभी नामजद के विरुद्ध मारपीट, एससीएसटी आदि गंभीर धाराओं में केस दर्जकर विवेचना की जा रही है। बता दें कि बीते नवंबर माह में भी यहां सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ था और बात थाने तक पहुंची थी।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

37 minutes ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 hour ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 hour ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago