
अंबेडकरनगर में अकबरपुर थाना इलाके के कटारिया याकूबपुर बाइपास के पास एक मकान पर पुलिस ने छापेमारी की। वहां चल रहे अनैतिक देह व्यापार का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने एक महिला संचालिका सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अकबरपुर को मुखबिर द्वारा गोपनीय सूचना मिली कि अकबरपुर थाना इलाके के याकूबपुर कटरिया बाईपास के पास स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार हो रहा है। रविवार देर शाम क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर, थानाध्यक्ष महिला थाना व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बताये हुए मकान में थानाध्यक्ष महिला थाना के साथ खाना तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान एक कमरे में दो महिला व दो पुरुष मिले। उक्त कमरे के आधे हिस्से में एक केबिन बना था, जिसका दरवाजा बाहर से बन्द था, जिसको खोलकर देखा गया तो उसके अन्दर एक लड़की मिली। इसके साथ ही कमरे में कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई।
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर एक व्यक्ति ने खुद को मकान मालिक बताते हुए अपना नाम आलोक मौर्या (पुत्र) विरेन्द्र मौर्या निवासी ग्राम याकूबपुर कटरिया थाना अकबरपुर बताया। एक महिला जो संचालिका के रूप काम करती थी, अनैतिक देह व्यापार कराते हुए पाई गई। कमरे में लोकेष चौरसिया निवासी शहजादपुर थाना कोतवाली की संलिप्तता पायी गयी। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More