
सुलतानपुर रेलवे स्टेशन हुआ भगवामयः फूल से सजाया गया मुख्य द्वार, भगवा कपड़े में लिपटा पूरा परिसर।
सुल्तानपुर।
सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पहले ही पीएम मोदी के ड्रीम प्रॉजेक्ट’अमृत भारत योजना’ के तहत चमकाया जा रहा था, लेकिन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर फिलहाल इस वक्त रेलवे स्टेशन भगवामय हो गया है। यहां मुख्य द्वार को फूल व पूरे परिसर को भगवा कपड़े से सजाया गया है। आने वाले साधू-संतों के ठहरने के लिए वर्तमान पुरुष प्रतीक्षालय को रेड मैट लगाकर सुसज्जित किया गया है। स्टेशन परिसर में स्वागतकर्ता के लिए कुर्सी एवं प्लेटफार्म नंबर एक पर मैट लगाकर सुसज्जित किया गया है।
दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद मेनका गांधी ने उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक सचिंदर मोहन शर्मा को 22 जनवरी को श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सुलतानपुर रेलवे स्टेशन की साज-सज्जा कराने के लिए पत्र लिखा था। सांसद के पत्र के बाद रेलवे प्रशासन ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से आ रहे महान साधु-संतों को लेकर रेलवे स्टेशन को सजाने का काम पूरा कर लिया है। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार को फूल व पूरे परिसर को भगवा कपड़े से सजाया गया है।
सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More
गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More
श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More
जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More
अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More