
अयोध्या श्रीराम नगरी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यूपीनेड द्वारा विकसित की गई रूफ टॉप माउंटेड सोलर बोट सर्विस का उद्घाटन किया। यह देश की पहली इलेक्ट्रिक सोलर टेक्नोलॉजी बेस्ड बोट है। उद्घाटन के दौरान उन्होनें बोट के परिचालन को लेकर तमाम जानकारियां ली तथा बटन दबा कर परिचालन की शुरूवात की। सरयू नदी में बोट पर सवार होकर नदी किनारे बने फ्लोटिंग जेटी व फ्लोटिंग बोट चार्जिंग स्टेशन का भी जायजा लिया।
उद्घाटन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोलर बोट पर सवार होकर नौकायन भी किया। सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं स्वीकार करते हुए घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। संबधित अधिकारियों से जानकारियां प्राप्त कीं। इस दौरान घाटों पर खडे श्रद्धालुओं अभिवादन किया तथा बोट के संचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी ली। ई-बोट चार्जिंग स्टेशन तथा गंगा-6 के बारे में जानकारी प्राप्त की।
सोलर बोट पर 2 क्रू मेंबर के साथ 30 यात्री सवार हो सकते है। बोट के माध्यम से लगभग एक घंटे में सरयू तट पर स्थित विभिन्न देवस्थलों तथा ऐतिहासिक महत्व के स्थल देखे जा सकते है। पूरी तरह से चार्ज होने के बाद बोट लगभग 6 घंटे तक चल सकती है। सीएम योगी ने नाविकों को लाइफ जैकेट भी प्रदान किया। सीएम योगी ने राम भूमि स्वच्छ भूमि अभियान के तहत प्लास्टिक डिपॉजिट रिफंड सेंटर के काउंटर का भी शुभारंभ किया। अयोध्या नगर निगम के साथ निजी क्षेत्र की द कबाड़ीवाला डॉट कॉम कंपनी के साथ यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More