
अयोध्या डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने सम्बद्ध महाविद्यालयों की स्नातक एवं परास्नातक की बैक पेपर परीक्षाओं की तिथि घोषित की। परीक्षाएं 05 फरवरी से शुरू होकर 09 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सात जनपदों अयोध्या, गोण्डा, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, अमेठी में कुल 18 परीक्षा केन्द्र बनाये गए है। परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी।
विवि के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर परीक्षा की शुचिता एवं पवित्रता के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में स्नातक एवं परास्नातक की बैक पेपर परीक्षा वर्ष 2023 की परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9ः30 बजे दोपहर 12ः30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा 02 बजे सायं 5 बजे तक होगी। मीडिया प्रभारी डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि उक्त परीक्षा के संबंधित अधिसूचना केन्द्राध्यक्षों एवं कालेज की लाॅगिन तथा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है।
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More