सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित सरयू नदी का किया हवाई सर्वेक्षण

सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित सरयू नदी का किया हवाई सर्वेक्षण |

अयोध्या|

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। रामनगरी अयोध्या की स्थिति जानने के लिए वह खुद यहां की जमीं पर उतर आए। रामकथा पार्क में उनका हेलीकॉप्टर लैंड किया। तकरीबन 15 से 20 मिनट तक मुख्यमंत्री अयोध्या में रहे। इस दौरान उन्होंने सरयू होटल में बैठक करते हुए कमिश्नर व डीएम से बाढ़ प्रभावित इलाकों की रिपोर्ट मांगी और उन्हें राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अचानक नयाघाट स्थित श्रीराम कथा पार्क पर आगमन हुआ। सांसद लल्लू सिंह सहित मंडल व जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। उसके बाद सरयू होटल में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक की, जिसमें बाढ़ प्रभावित व संभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों आदि की जानकारी लेते हुए राहत कार्यों को चलाने का निर्देश दिया।
अगले क्रम में नयाघाट पर स्थापित होने वाले भारत रत्न लता मंगेशकर चौराहे व दीपोत्सव की तैयारी के संबंध में जानकारी ली और बेहतर ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों से वार्ता कर पुनः अगले भ्रमण क्षेत्र के लिए रवाना हुए। मंडलायुक्त नवदीप रिनवा, पुलिस उप महानिरीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी प्रशांत वर्मा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीएम योगी आदित्यनाथ के हवाई सर्वेक्षण की भनक जैसे ही अधिकारियों को लगी तो तहसील के सभी अधिकारी व कर्मचारी अलर्ट हो गए। मांझाकला के बाढ़ पीड़ितों के लिये बनाये गये शिविर सहारा बाग में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, राजस्वकर्मी, डॉक्टरों व पुलिस कर्मियों के साथ सुबह से तैनात रहे। इस दौरान उप जिलाधिकारी सोहावल की देखरेख मे कैंप लगाकर पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सर्दी, जुखाम, बुखार, डायरिया जैसे संक्रमित बीमारियों से बचाव के उपाय व सुझाव देकर दवाइयो का वितरण किया गया|

 

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago