प्राचार्य ने बीईओ मिल्कीपुर को लगाई कड़ी फटकार

प्राचार्य ने बीईओ मिल्कीपुर को लगाई कड़ी फटकार|

मिल्कीपुर_अयोध्या|

जिले के मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लेने पहुंची।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अयोध्या की प्राचार्या अव्यवस्था देख भड़क उठी उन्होंने प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी पंकज मिश्रा को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जिलाधिकारी की मीटिंग में केवल मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र में अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। यहां तक
कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों के भोजन व्यवस्था में मोटी रोटियां दिए जाने की भी शिकायत जिलाधिकारी तब से हो गई थी। औचक निरीक्षण करने पहुंची डायट प्राचार्य ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के गोदाम में बच्चों में वितरित किए जाने वाली डम्प नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का भी निरीक्षण किया। भारी मात्रा में पाठ्य पुस्तकें गोदाम में मौजूद देख उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
बताते चलें कि बीते 21 सितंबर को निपुण भारत मिशन के तहत मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सौ शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित करके खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित कमपोजिट विद्यालय इनायत नगर के अतिरिक्त कक्षा कक्षों में प्रारंभ किया गया था जहां शिक्षकों के बैठने की व्यवस्था से लेकर खानपान तक की भारी अव्यवस्था रही। मामले को मीडिया ने प्रमुखता से उजागर किया था। जिसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र के शिक्षकों के प्रशिक्षण की अव्यवस्था का मामला पूरी तरह से चर्चा में रहा। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अयोध्या की प्राचार्य संध्या श्रीवास्तव मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र के 4 विद्यालयों प्राथमिक विद्यालय मीठे गांव, कमपोजिट विद्यालय कुचेरा, अंग्रेजी माध्यम में संचालित प्राथमिक विद्यालय बारुन एवं प्राथमिक विद्यालय सराय नामू सहित कमपोजिट विद्यालय इनायतनगर का औचक निरीक्षण किया। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक-ठाक मिलने पर डायट प्राचार्य ने संतोष व्यक्त किया। तदुपरांत वह सीधे इनायत नगर स्थित खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुंची जहां दो कक्षों में चल रहे शिक्षकों के प्रशिक्षण का जायजा लिया और शिक्षकों से प्रशिक्षण के बारे में विधिवत जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने पाठ्य पुस्तकों के रखरखाव हेतु बनाए गए गोदाम का भी निरीक्षण किया जहां भारी मात्रा में पाठ्य पुस्तकें डम्प मिली। इस पर उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी पंकज मिश्रा से सवाल किया तब उन्होंने बताया कि कई विषयों की किताबें कई चक्रों में प्राप्त कराई जा रही है। जिसको लेकर काफी असुविधा हो रही है। फिलहाल कोशिश है कि जल्दी से जल्दी इन पाठ्य पुस्तकों को वितरित करा दिया जाए। बी ई ओ के प्रत्युत्तर पर डाइट प्राचार्य ने अभिलंब डम्प पड़ी पुस्तकों को वितरित की जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मिली व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने के भी निर्देश संबंधित बीईओ एवं प्रशिक्षण दे रहे ए आर पी गणों को दिए|

editor

Recent Posts

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More

15 hours ago

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More

1 day ago

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More

1 day ago

कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह, खेलों के विस्तार पर दिया जोर।

कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह, खेलों के विस्तार पर दिया जोर। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 day ago

मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार कोतवाली।

मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार कोतवाली। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर… Read More

1 day ago

चढ़ावा प्रकरण में दोषी नहीं बचेंगे, दो दिन में भागेंगे या जेल जाएंगे : विनय कटियार।

चढ़ावा प्रकरण में दोषी नहीं बचेंगे, दो दिन में भागेंगे या जेल जाएंगे, विनय कटियार।… Read More

1 day ago