सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

सामान्य अध्ययन में कथन कारण के प्रश्नों ने खूब किया कंफ्यूज, 13 हजार से अधिक बच्चों ने दी परीक्षा।

सामान्य अध्ययन में कथन कारण के प्रश्नों ने खूब किया कंफ्यूज, 13 हजार से अधिक बच्चों ने दी परीक्षा।

सुल्तानपुर।

उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी (आरओ)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार को जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। पहले सत्र की परीक्षा में 5,674 तो द्वितीय पाली में 5,750 अभ्यर्थियों ने किनारा कर लिया। परीक्षा केंद्रों से निकले अभ्यर्थियों ने कहा कि हिंदी का प्रश्न पत्र तो सरल था, पर पहली पाली में कृषि से संबंधित सवाल सीधे न पूछ कर गोल-गोल और करंट अफेयर से जोड़कर पूछे गए थे। वहीं, सबसे ज्यादा कंफ्यूज सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र में कथन कारण के प्रश्नों ने किया।

रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज गोसाईगंज से परीक्षा देकर निकले अंजनी मिश्र ने बताया कि इतिहास के प्रश्न बहुत घूमा फिराकर पूछे गए थे। राजकीय इंटर कॉलेज महाराजगंज से परीक्षा देकर बाहर निकल रही एकता पांडेय ने कहा कि हिंदी के प्रश्न पत्र तो ठीक रहे, पर पहली पाली का प्रश्न पत्र टफ रहा। जीरादास शंभुनाथ इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकले अमित मिश्र ने बताया कि रीजनिंग आसान थी। कृषि से संबंधित सवाल सीधे न पूछ कर गोलमोल और करंट अफेयर से जोड़कर पूछा गया। जिसने छात्रों को काफी उलझाया। यहीं से निकले आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि प्रथम प्रश्न पत्र मध्यम रहा। हिंदी काफी आसान रही। वहीं, यहीं परीक्षा देकर निकल रहे नीतीश मिश्र ने बताया कि विज्ञान विषय में भौतिकी के प्रश्नों ने छात्रों को परेशान किया। सबसे ज्यादा सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र में कथन कारण के प्रश्नों ने खूब कंफ्यूज किया है। यह कहना यहां अन्य अभ्यर्थियों का भी रहा। वहीं, परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों का कहना था कि जिले में ही सेंटर बनाए जाने से तमाम तरह की परेशानियों से छुटकारा मिला। साथ ही समय और पैसे की बचत भी हुई। सरकार को इसी तरह परीक्षा करानी चाहिए। जबकि, पेट जैसी छोटी परीक्षा के लिए दूर दराज सेंटर बना दिए जाने से काफी परेशानी होती है। 

जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि सभी 43 केंद्रों पर शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा संपन्न हुई है। प्रथम पाली में 13,624 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 5,674 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। वहीं, द्वितीय पाली में 13,566 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 5,750 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। आरओ एआरओ की परीक्षा के लिए जिले में 19,316 छात्र-छात्राएं नामांकित थे। सभी सेंटर से डाक विभाग के माध्यम से लोक सेवा आयोग को परीक्षा के बाद समस्त उत्तर पुस्तिकाएं व अन्य जरूरी कागजात रजिस्ट्री कर दिए गए।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago