
अयोध्या राजसदन के मुख्तार आम ने शहर के एक चर्चित कारोबारी के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जे और विरोध पर आमादा फौजदारी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में राजसदन अयोध्या के मुख्तार आम कैलाशनाथ मिश्र का कहना है कि बिमलेन्द्र मोहन प्रताप व शैलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र की बरहटा उपरहार में जमीन है और गाटा संख्या 156 रकबा 0.152 हेक्टेयर आबादी के खाता खेवट संख्या 1 के खेवटदार व आला मालिक हैं। संबंधित क्षेत्र में अभी जमींदारी प्रथा चालू है। पता चला कि उक्त जमीन पर पवन जीवानी की ओर से अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है और दीवार खड़ी कराई जा रही है।कर्मचारी को काम रोकवाने के लिए मौके पर भेजा गया तो पवन जीवानी और अन्य मजदूरों के साथ मारपीट को उतारू हो गए और गाली-गलौज करने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में पवन जीवानी तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाये तथा जमीन से अवैध कब्जा हटवाया जाय। शिकायत के साथ पुलिस को खेवट और खतौनी की छायाप्रति भी सौंपी गई है।
शिकायत पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More