
अयोध्या जिले के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी द्वारा शुरू किए गए देश बचाओ देश बनाओ अभियान के तहत प्रदेश भर में समाजवादी जन जागरूकता साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में भारी तादाद में इकट्ठा हुए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकली गई। समाजवादी साइकिल यात्रा मंगलवार सुबह चौरे बाजार से प्रारंभ हुई वहां से चलकर खजुराहट होते हुए कोछा बाजार जाकर आगे मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गई।
इस दौरान जगह-जगह साइकिल यात्रा का जोशीले अंदाज में स्वागत हुआ तो साइकिल यात्रा पर मौजूद लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव केंद्र व राज्य की सरकारों पर जमकर बरसे। खजुराहट और कोछा बाजार में नुक्कड़ जनसभा और स्वागत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में इसी प्रकार की यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक करने का कार्य समाजवादी पार्टी द्वारा किया जा रहा है।
साइकिल यात्रा में स्थानीय विधायक अभय सिंह, जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद, समाजवादी पार्टी के नेत्री रोली यादव, दिव्यांग समाजवादी पार्टी के नेता पंडित समरजीत, गया प्रसाद यादव, गोविंद यादव, जेपी यादव, उमाशंकर यादव, ओम प्रकाश यादव, सियाराम निषाद, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र यादव सहित भारी तादाद में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस साइकिल यात्रा के साथ मौजूद रही।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More