
नौ दिन पूर्व रामनगरी के ऐतिहासिक सावन झूला मेला की चौकसी के बीच मेला ड्यूटी में तैनात महिला दीवान के साथ हुई वारदात के मामले में हाईकोर्ट की ओर से संज्ञान लिए जाने के बाद लखनऊ तक हलचल मची हुई है।
घटना के अनावरण के लिए लखनऊ से एसटीएफ की टीम लगाई गई है। प्रकरण में लापरवाही को लेकर अयोध्या कैंट जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक पप्पू यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। नए प्रभारी की तैनाती होने तक थाने का प्रभार अयोध्या जीआरपी चौकी प्रभारी अशोक पाठक को सौंपा गया है।
सीओ रेलवे संजीव कुमार सिन्हा ने प्रभारी को लाइन हाजिर किए जाने की पुष्टि करते हुए जांच एसटीएफ की ओर से किए जाने की बात कही है।
सुल्तानपुर नगर कोतवाली में तैनात महिला दीवान सुमित्रा पटेल पर अपने प्रयागराज स्थित पैतृक गांव से अयोध्या हनुमानगढ़ी मेला ड्यूटी आने के दौरान मनकापुर से वापस प्रयागराज की ओर जा रही सरयू एक्सप्रेस में जानलेवा हमले की वारदात हुई थी। 30 अगस्त की भोर ट्रेन के अयोध्या जंक्शन पहुंचने पर घायल, अर्द्धबेहोशी महिला दीवान को उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया था। रेलवे पुलिस का दावा था कि सर्विलांस समेत तमाम टीमों को लगाया गया है, लेकिन कई दिनों तक मामले में कोई प्रगति न होने तथा रामनगरी के ऐतिहासिक सावन झूला मेले को लेकर कड़ी चौकसी के बीच महिला पुलिसकर्मी के साथ हुई इस वारदात में हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया और मानीटरिंग में लगे आला अधिकारी को तलब किया था।
मामले की सुनवाई के लिए अगली तिथि 13 सितंबर तय की है। वहीं मामला हाई कोर्ट की ओर से संज्ञान में लिए जाने के बाद प्रदेश मुख्यालय ने अनावरण में सहयोग के लिए एसटीएफ को लगाया है। प्रकरण में लापरवाही के चलते जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More