बीकापुर - अयोध्या

सड़क दुर्घटना में मासूम बालक की हुई मौत, मां घायल।

सड़क दुर्घटना में मासूम बालक की हुई मौत, मां घायल।

बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा के समीप प्रयागराज हाईवे पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 11 माह के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई और बच्चे की मां घायल हो गई।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के दतौली निवासी 28 वर्षीय पूजा मौर्य (पत्नी) राम नरेश मौर्य दो दिन पूर्व अपने बहन के घर रामपुर भगन गई थी। बुधवार शाम को अपने बहन के पुत्र अभिषेक मौर्य निवासी रामपुर भगन के साथ बाइक से अपने (पुत्री) परी 4 वर्ष तथा (पुत्र) अंश 11 माह के साथ अपने मायके मजरुद्दीनपुर जा रही थी। प्रयागराज हाईवे पर जैसे ही बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा के समीप पहुंची, ई रिक्शा चालक ने अचानक अपना ई-रिक्शा मोड़ दिया। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक पलट जाने से महिला की गोद में मौजूद मासूम अंश 11 माह की मौत हो गई। जबकि सड़क पर गिरने से पूजा मौर्य को भी गंभीर चोट आई है। बाइक चला रहे अभिषेक मौर्य और परी 4 वर्ष को भी हल्की चोट आई है। बच्चे की मां पूजा मौर्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक मासूम बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago