
अयोध्या नगर कोतवाली के लक्ष्मणपुरी के कौशलपुरम कॉलोनी निवासी लापता छात्र हर्षित दूसरे दिन मंगलवार तक नहीं मिला। उसकी तलाश में जुटी पुलिस को वह कुछ स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज में दिखा है।
यूनियन बैंक में प्रबंधक के पद पर तैनात संतोषबली पांडेय का (पुत्र) हर्षित पाण्डेय 15 वर्ष कैंट थाना क्षेत्र स्थित कैंब्रियन स्कूल सहादतगंज में कक्षा नौ का छात्र है। वह सोमवार को परीक्षा देने के लिए स्कूल गया, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार और रिश्तेदारों ने तलाश शुरू की। स्कूल जाकर पूछताछ की तो पता चला कि परीक्षा देकर वापस गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, तो वह दोपहर बाद अपने घर जाने के लिए ई-बस पर सवार होता दिखा, लेकिन घर नहीं पहुंचा था। खोजबीन के बावजूद कोई पता न मिलने पर शिकायत पुलिस को दी गई थी।
मामला दर्ज कर तलाश में जुटी कैंट पुलिस ने रामपथ पर स्थित विभिन्न सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। जिसमें हर्षित अपने घर के बगल अमानीगंज में ई-बस से न उतरकर आरजेबी थाना क्षेत्र स्थित टेढ़ी बाजार चौराहे पर ई- सिटी बस से उतरते और पैदल ही अयोध्या की ओर चलते दिखा है। छात्र हर्षित के मामा शैलेंद्र द्विवेदी ने बताया कि अभी तलाश जारी है। माता पूनम पांडेय समेत परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने हर्षित से वापस घर लौट आने की अपील की है।
प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्या ने बताया कि छात्र की लोकेशन तलाशी जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More