
संग्दिध अवस्था में मिला शव।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रूसिया माफी के पास तमसा नहर एक अधेड़ की सड़ी-गली लाश मिली है। मृतक की पहचान राम सुभावन उम्र 50 (पुत्र) स्व नन्हकाई कोरी निवासी खेवली के रूप में हुई है। दो दिन पूर्व राम सुभावन गायब हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी पुलिस राजेश कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, इसके बाद फॉरेंसिक टीम भी पहुंच कर जांच पड़ताल किया। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि खेवली निवासी राम सुभावन घर से दो दिन पहले निकला था, जो घर वापस नहीं आया था। उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक के दो पुत्र हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More