क्रिकेट-समाचार

48 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया पहली बार 4 मैच हार गया।

48 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया पहली बार 4 मैच हार गया।

क्रिकेट_समाचार।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में 12/10/2023 को 10वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ। यह मैच इकाना स्टेडियम लखनऊ में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 311 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से डीकॉक ने 109 रन एडेन मार्करम 56 रन, टेम्बा बंबूमा ने 35 रन पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 2, मैक्सवेल ने 2, जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका के 312 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। 70 रन के अंदर ही टॉप ऑर्डर के पांच बल्लेबाजों को खो दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्नस लाबुशेन ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 40.5 ओवर में 177 रनों पर आल आउट हो गई।साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रबाडा ने 3 विकेट,  केशव महाराज,मार्को येन्सन और तबरेज शम्सी 2-2 विकेट चटकाए। इस तरह से साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से हरा दिया।

48 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया पहली बार लगातार 4 मैच हार गया है,ऑस्ट्रेलिया ने 2019 वर्ल्ड कप के आखिर में भी 2 मैच गंवाए थे। ऑस्ट्रेलिया 2019 वर्ल्ड कप का आखिरी लीग मैच साउथ अफ्रीका से हारा था और फिर इंग्लैंड से सेमीफाइनल हारकर बाहर हो गया था।1992 वर्ल्ड कप के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में पहले 2 मैच हार गया है। भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भी हरा दिया।

 

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago