अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तैयारियां की जा रहीं पुख्ता, 51 स्थानों पर 22000 से ज्यादा वाहनों की होगी पार्किंग।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तैयारियां की जा रहीं पुख्ता, 51 स्थानों पर 22000 से ज्यादा वाहनों की होगी पार्किंग।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के लिए पार्किंग के लिए सुदृढ़ प्रबंध किए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और उसके बाद आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रामनगरी में पार्किंग के लिए 51 स्थानों को चिह्नित किया गया है। इन पार्किंग में 22,825 वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। पार्किंग के लिए किसी को भटकना न पड़े इसके लिए पार्किंग स्थलों को गूगल मैप पर अपलोड कर दिया गया है।

अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट अतिथियों के लिए भी पार्किंग स्थल रिजर्व किए गए हैं। इन पार्किंग को वायरलेस और पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लैस किया गया है। रामनगरी में शनिवार से डायवर्जन भी लागू कर दिया गया है। सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। रविवार को पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा तंत्र पूर्वाभ्यास करेगा।

एडीजी ट्रैफिक बीडी पाल्सन ने बताया कि रामपथ पर पांच, भक्ति पथ मार्ग पर एक, धर्म पथ मार्ग पर चार, परिक्रमा मार्ग पर पांच, बंधा मार्ग पर दो, टेढ़ी बाजार से रामपथ से महोबरा मार्ग पर एक और टेढ़ी बाजार रामपथ से उनवल मार्ग पर सात स्थानों को पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है।

इसके अतिरिक्त अयोध्या-गोंडा मार्ग पर दो, एनएच 27 पर दस, तीर्थ क्षेत्र पुरम में सात, कारसेवक पुरम टेंट सिटी के आसपास तीन, रामकथा मंडपम टेंट सिटी पर चार स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग को सरकारी, नजूल, निजी और पर्यटन विभाग की भूमि पर बनाया गया है। इसके अलावा अयोध्या धाम में बनी मल्टीलेवल पार्किंग में भी गाड़ियों को पार्क किया जाएगा।

क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश तिवारी ने बताया कि रामपथ और भक्ति पथ स्थित छह वीवीआइपी पार्किंग बनाई गई है। यहां पर वीवीआाइपी अतिथियों की करीब 1,225 गाड़ियों को खड़ा किया जाएगा। धर्म पथ मार्ग और परिक्रमा मार्ग पर नौ पार्किंग स्थानों को वीआइपी के लिए रिजर्व किया गया है। इसकी क्षमता दस हजार वाहनों की है।

पुलिस फोर्स के लिए एनएच-27 पर आठ पार्किंग स्थानों को रिजर्व किया गया है। यहां पुलिस की दो हजार से अधिक गाड़ियों को खड़ा किया जा सकता है। साथ ही यहां पर सुरक्षा के लिहाज से काफी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इन पार्किंग स्थल की निगरानी ड्रोन से की जाएगी।

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

5 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago