
अयोध्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर संभावित रूटों पर रविवार को रिहर्सल किया जाएगा। रविवार सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक रिहर्सल का समय निर्धारित किया गया है। पांच घंटे के लिए अन्य वाहनों समेत ई बसों का भी संचालन भी ठप रहेगा।
नगर विकास विभाग के विशेष सचिव व निदेशक नगरीय परिवहन निदेशालय राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रविवार को विभिन्न रूटों पर फ्लीट का रिहर्सल किया जाएगा। इस दौरान नगरीय परिवहन के लिए संचालित ई बसों का संचालन पूरी तरह ठप रहेगा। रिहर्सल के पहले और बाद में ई बसों का पुन: संचालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सुरक्षा घेरा सख्त होता जा रहा है। परिवहन निगम की बसों के संचालन पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि दो दिनों के लिए अयोध्या जिले में बसों का संचालन ठप रहेगा। 21 जनवरी से 22 जनवरी तक कोई बस नहीं चलेगी। जो बसे बाहर गई हैं, वह भी डायवर्जन के चलते अयोध्या नहीं आ सकेंगी।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More