अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीरामनगरी में आज से लगना शुरू होगा भक्तों का तांता, पहुंचेंगे 100 से अधिक विमान।

श्रीरामनगरी में आज से लगना शुरू होगा भक्तों का तांता, पहुंचेंगे 100 से अधिक विमान।

अयोध्या।

अयोध्या एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार गर्ग ने बताया कि इस समय एयरपोर्ट प्रबंधन का सारा ध्यान सोमवार को श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की ओर लगा है। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले अतिथियों को लेकर पूर्व संध्या में ही सौ से अधिक विमान आने वाले हैं और इनमें से अनेक निजी विमान होंगे। इतनी बड़ी संख्या में विमानों का यहां खड़ा रखना संभव नहीं होगा और अतिथियों को उतारने के बाद ये विमान पास के लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी एवं कानपुर एयरपोर्ट पर खड़े किए जाएंगे।

इस अवसर पर अतिथियों की सुविधा को ध्यान में रख कर जर्मन हैंगर पंडाल भी लगवाया जा रहा है, जिसमें यात्री कुछ पल विश्राम के बाद स्वयं को तरोताजा रख सकेंगे। इसके लिए विमानन सेवा की शुरुआत के साथ रामनगरी में नियुक्ति के अवसर को अविस्मरणीय और विशेष आध्यात्मिक अनुभव का मानने वाले गर्ग उत्साह से भरे होने के साथ अपनी भूमिका के प्रति समर्पित भी प्रतीत होते हैं।

उन्होंने बताया कि वायुयान सेवा स्वर्णिम संभावना प्रशस्त करने वाला है। इस एयरपोर्ट का उद्घाटन हुए तीन सप्ताह ही पूरे हुए हैं, किंतु यह यातायात के अत्याधुनिक साधन की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ अपनी प्रभावी उपस्थिति से अनुभूत कराने लगा है। निदेशक के अनुसार मुंबई और दिल्ली के लिए नित्य छह विमानों का आवागमन हो रहा है और हम इस माध्यम से अयोध्या आने और जाने वाले नौ सौ लोगों को प्रतिदिन विमानन सेवा उपलब्ध कराने में सफल हो रहे हैं।

अगले माह ही यहां बेंगलुरु के भी लिए विमानन सेवा शुरू हो जाएगी। बेंगलुरु तक की विमानन सेवा पुणे होते हुए दी जाएगी। उम्मीद जताई कि इसी साल के अंत तक एयरपोर्ट का विस्तारीकरण भी हो जाएगा, तब एयरपोर्ट का रनवे तीन हजार 750 मीटर लंबा हो जाएगा। अभी इसकी लंबाई दो हजार दो सौ मीटर एवं चौड़ाई 45 मीटर है। कहा, रनवे विस्तार के बाद वायुसेवा और भी प्रभावी भूमिका में होगी।

editor

Recent Posts

तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार।

तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।

दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।… Read More

2 days ago

दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर।

दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर। अयोध्या। अयोध्या दर्शन… Read More

5 days ago

कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ उत्सव। अयोध्या।

कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति। अयोध्या  अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र… Read More

5 days ago

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

2 weeks ago