अयोध्या उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम ने बताया क्यों सपा कांग्रेस को मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर खोजने पड़ेंगे ऐजेंट।

डिप्टी सीएम ने बताया क्यों सपा कांग्रेस को मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर खोजने पड़ेंगे ऐजेंट।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के देवकाली बाईपास स्थित एक रिजॉट में आयोजित डा. भीमराव अम्बेडकर सम्मान सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वक्फ संसोधन बिल पास हुआ। तुष्टिकरण की राजनीति के तहत कुछ दल इसका पूरे देश में विरोध करने की कोशिश कर रहे है। वक्फ संसोधन बिल 90 प्रतिशत मुसलमानों के पक्ष में है। कांग्रेस व सपा का वोट बैंक खत्म होने वाला है। भाजपा एक जनजागरुकता अभियान को लेकर हर मंडल तक जाने वाली है। भाजपा का कार्यकर्ता मुसलमानों को वक्फ संसोधन बिल को समझाने के बारें में सफल हो गया, तो समाजवादी व कांग्रेस दलों को मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर ऐजेन्ट खोजने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर कमल नहीं खिला है। इस बार बहुत बड़ा अभियान है। इस देश के गरीब मुसलमानों को यह बात समझाएंगे। अगर हम उनको यह समझाने पर कामयाब होंगे। मुस्लिम बूथों की ईवीएम मशीन भी कमल के फूल से लबालब होगी। अगर बिल का ठीक तरीके से प्रचार किया तो निश्चित तौर पर समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनेगी। पश्चिम बंगाल में टीएमसी जाएगी। दिल्ली से बड़ी विजय बिहार में मिलेगी। हमारी राजनीति धोखे, भ्रष्टाचार की नहीं है। हमारी राजनीति सबका साथ सबका विकास की है।

 उन्होंने कहा कि आजादी मिलने के बाद सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर बनाने का काम किया। अगर कांग्रेस के मन में हिन्दू विरोध नहीं होता। तुष्टिकरण नहीं होता। जब सोमनाथ का मंदिर बना था, उसी समय श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर बन जाता। लेकिन उन्होंने बनने नहीं दिया। कैसे विवाद बना रहे व मुस्लिम वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल होता रहे। इस प्रकार की साजिश करते है। लेकिन आज श्रीरामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार है।

उन्होंने कहा कि जिसने भारत को विश्व का सबसे बेहतरीन संविधान देने का काम किया, उस बाबा साहब को भारत रत्न के लिए 1990 तक भाजपा की समर्थन वाली सरकार का इंतजार करना पड़ा। नेहरु, इंदिरा व राजीव के नाम से अनेक योजनाएं होगी। लेकिन कांग्रेस की सरकार में बाबा साहब के नाम से एक भी योजना नहीं बनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुमत की सरकार आई। तो बाबा साहब से जुड़े पांच स्थानों को भाजपा की सरकार ने पंचतीर्थ के रुप में विकसित करने का कार्य किया। बाबा साहब की शिक्षा भूमि को लंदन में तीर्थ विकसित करने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब महिलाओं की सभी क्षेत्रों में भागीदारी चाहते थे। कांग्रेस की राजीव सरकार ने शाहबानों प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदल दिया था। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देश की आधी आबादी को बाबा साहब के सपनों को साकार करते नारी वंदन अधिनियम दिया। कांग्रेस ने गरीबों हटाओं का नारा दिया। लेकिन कभी गरीबी नहीं हटी। मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मौके पर जिपंअ रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, डा राकेश मणि त्रिपाठी, परमानंद मिश्र, अमल गुप्ता, सूरज सोनकर, काशीराम रावत सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago