kkk 1 - शिक्षकों का धरना प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ फूटा आक्रोश, सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन।

शिक्षकों का धरना प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ फूटा आक्रोश, सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

शिक्षकों का धरना प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ फूटा आक्रोश, सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन।

kkk 1 - शिक्षकों का धरना प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ फूटा आक्रोश, सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में सरकार की नीतियों के खिलाफ शिक्षकों का आक्रोश मंगलवार को सड़कों पर दिखाई दिया। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए, शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। भारी संख्या में महिला शिक्षक भी शामिल रहीं। उमस भरी गर्मी में ‘मर्जर बंद करो’, ‘प्रधानाध्यापक पद बहाल करो’ जैसे नारों के साथ सभा में सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया।
धरने की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय ऑडिटर नीलमणि त्रिपाठी ने की, संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यालयों का मर्जर, प्रधानाध्यापक पद समाप्ति और सुविधाओं में कटौती, सरकार की शिक्षक विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
डॉ. चक्रवर्ती सिंह ने दावा किया कि धरने में एक हजार से अधिक शिक्षक शामिल हुए। सभा के पश्चात शिक्षक जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। जहां सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्र को मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
सभा को राकेश पांडे, आलोक तिवारी, वीरेंद्र भारती, रिंकू गौड़ सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। सभी ने सरकार से शिक्षकों की जायज मांगों को शीघ्र मानने की मांग की। प्रदर्शन में प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक संघ और रसोईया संघ के सैकड़ों पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *