unnamed file - पेट्रोल पंप से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

पेट्रोल पंप से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

पेट्रोल पंप से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

unnamed file - पेट्रोल पंप से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के थाना तारुन पुलिस ने पेट्रोल पंप में हुई चोरी का मामला 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 3100 रुपये बरामद किए हैं।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में तारुन थानाध्यक्ष संदीप कुमार त्रिपाठी की टीम ने मंगलवार सुबह करीब 8:55 बजे अमौनी भिटवा जंगल से दोनों आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान मंजीत वर्मा और संदीप पटेल के रूप में हुई है। मंजीत वर्मा बासुदेवपुर का रहने वाला है। संदीप पटेल गुन्धौर चकियवा का निवासी है।
दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। मंजीत वर्मा पर पहले से तीन मामले दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट और चोरी के मामले शामिल हैं। संदीप पटेल पर भी तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं। ये सभी चोरी से जुड़े हैं।
पुलिस टीम में उप-निरीक्षक देवेंद्र कुमार चौधरी, कांस्टेबल उमेश कुमार और कांस्टेबल संतराम शामिल थे। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *