Categories: लखनऊ

लखनऊ में डीजी हेल्थ की गाड़ी से लिफ्ट मांगकर बुरा फंस गया परिवहन विभाग का सिपाही,अयोध्‍या आरटीओ ने किया निलंबित

लखनऊ में डीजी हेल्थ की गाड़ी से लिफ्ट मांगकर बुरा फंस गया परिवहन विभाग का सिपाही,अयोध्‍या आरटीओ ने किया निलंबित |

 

डीजी हेल्थ की गाड़ी से लिफ्ट मांगकर परिवहन विभाग का सिपाही बुरी तरह से फंस गया। सिपाही पर बीच रास्ते वाहनों की चेकिंग करते हुए वसूली का आरोप लगा है। इसका वीडियो वायरल हुआ और सिपाही ओम प्रकाश को अयोध्या के आरटीओ संजय सिंंह ने शुरूआती जांच में दोषी मानकर निलंबित करते हुए पूरे मामले की जांच बाराबंकी एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला को सौंप दी।
जांच की रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर अयोध्या आरटीओ को सौंपी जाएगी। गौरतलब हो कि डीजी हेल्थ की गाड़ी से सिपाही का वसूली करते हुए वीडियो वायरल होने की खबर प्रकाशित होने पर सिपाही को तलब किया गया था।वहीं निलंबित सिपाही ने गुरुवार को परिवहन आयुक्त कार्यालय आकर उप परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद को अपना बयान दर्ज कराया।
सिपाही ओम प्रकाश ने बताया कि वह तीन जुलाई से छुट्टी पर था। उसी रात अयोध्या से लखनऊ अपने भांजे को मेडिकल कालेज में भर्ती कराकर अयोध्या वापस जाने के लिए पालीटेक्निक चौराहे पर गाड़ी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान सिद्धार्थनगर अस्पताल से संबद्ध डीजी हेल्थ की टाटा सूमो वहां से गुजरी और मैंने गाड़ी के ड्राइवर से लिफ्ट मांग लिया।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago