सुल्तानपुर जेल में बंदी की मौत:संदिग्ध परिस्थितयों में जेल के अंदर बंदी ने फांसी लगाकर दिया जान

सुल्तानपुर जेल में बंदी की मौत:संदिग्ध परिस्थितयों में जेल के अंदर बंदी ने फांसी लगाकर दिया जान |

सुल्तानपुर में गुरूवार देर रात जेल में बंद एक बंदी ने संदिग्ध परिस्थितयों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। खबर मिलते ही जेल स्टॉफ के साथ-साथ पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस टीम घर पहुंची और परिजनों को पहचान के लिए लेकर गई।
मिली जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली नगर के खैराबाद मोहल्ले की है। मोहल्ला निवासी इरशाद उर्फ टिल्लू पुत्र स्व. बदलू को करीब पंद्रह दिन पहले कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में पकड़कर जेल भेजा था। गुरूवार देर रात जेल के बंदियों से स्टॉफ को सूचना मिली कि इरशाद ने फांसी लगा लिया है तो वहां हड़कंप मच गया। जेल के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे, कोतवाली पुलिस को भी घटना की सूचना दिया गया।
इसके बाद रात करीब दो बजे के आसपास कोतवाली पुलिस मृतक के घर पर पहुंची। परिवार वालों को उसकी मौत की खबर दिया और पहचान के लिए घर के सदस्यों को लेकर गई। वहीं दबी जुबान परिवार के लोग कह रहे हैं कि पुलिस ने ले जाकर पिटाई किया था और इलाज नहीं कराया जिसके अभाव में उसकी मौत हो गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि मृतक बंदी पूर्व में भी कई बार चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
editor

Recent Posts

युवतियों में बढ़ रही तंबाकू की लत चिंता का विषय। अयोध्या।

युवतियों में बढ़ रही तंबाकू की लत चिंता का विषय। अयोध्या। अयोध्या विश्व तंबाकू निषेध… Read More

1 day ago

बीकापुर के चौरे बाजार अग्निकांड पीड़ितों को मिला सरकार से थोड़ी राहत, तहसीलदार ने बांटे  सहायता के चेक।

बीकापुर के चौरे बाजार अग्निकांड पीड़ितों को मिला सरकार से थोड़ी राहत, तहसीलदार ने बांटे … Read More

2 days ago

राष्ट्रहित के विषयों पर प्रधानमंत्री के विचारों का हुआ सामूहिक श्रवण। अयोध्या।

राष्ट्रहित के विषयों पर प्रधानमंत्री के विचारों का हुआ सामूहिक श्रवण। अयोध्या। अयोध्या जिले में… Read More

2 days ago

श्रीरामलला के दर्शन के लिए उमड़ रहा जनसैलाब।

श्रीरामलला के दर्शन के लिए उमड़ रहा जनसैलाब। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी में भव्य और… Read More

2 days ago

रुदौली में अपहरण की दो बड़ी वारदातें, युवती और किशोरी को भगा ले जाने का मामला।

रुदौली में अपहरण की दो बड़ी वारदातें, युवती और किशोरी को भगा ले जाने का… Read More

3 weeks ago

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका।

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका। अयोध्या।… Read More

3 weeks ago