अयोध्या : महंत पर लगा झाड़-फूंक के बहाने दलित युवती से रेप करने का आरोप :

अयोध्या : महंत पर लगा झाड़-फूंक के बहाने दलित युवती से रेप करने का आरोप :

अयोध्या नया घाट स्थित एक मंदिर के महंत पर झाड़-फूंक के बहाने दलित युवती के साथ रेप करने का आरोप लगा है। युवती का आरोप है कि महंत ने पूजा पाठ के बहाने उसके साथ यह घटना अंजाम दी। पीड़िता के अनुसार वह बहुत चीखी चिल्लाई, लेकिन मंदिर में चल रहे भजन के कारण कोई उसकी गुहार नहीं सुन सका।
हालांकि सीओ अयोध्या डॉ. राजेश तिवारी का कहना है कि अभी तक उनके सामने ऐसा कोई मामला नहीं सामने आया है। यदि आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक वह बीकापुर तहसील क्षेत्र की निवासी है। तहरीर के अनुसार एक बात को लेकर आरोपी के यहां दो दिनों से पूजा पाठ चल रही थी। इस दौरान उसके माता-पिता को यह कहकर राम की पैड़ी में पैर डाल कर बैठने के लिए कह दिया जाता था कि पूजा में लाभ होगा।
पीड़िता के अनुसार बुधवार शाम 5 बजे उसे बुलाया गया और रोज की तरह माता-पिता को भेज दिया गया। आरोप है कि अकेला पाकर महंत ने पीड़िता को कमरे में बंद कर पूजा के बहाने रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि महंत बार-बार उसे धमकी दे रहा था कि किसी को न बताना और तुम्हारा परिवार समाप्त हो जायेगा।
पीड़िता के अनुसार जब वह घर पहुंची तो गाड़ी से उतरते ही बेहोश हो गई फिर परिवार को घटना की जानकारी दी। हालांकि अभी तक अयोध्या पुलिस ने मामले में कोई अभियोग नहीं दर्ज किया है। बताया जाता है कि पुलिस मामले को किसी तरह सुलटाने के प्रयास में है।

 

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago