अयोध्या उत्तर प्रदेश

रूदौली में महिलाओं के टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश, पांच महिला व एक पुरूष गिरफ्तार।

रूदौली में महिलाओं के टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश, पांच महिला व एक पुरूष गिरफ्तार।

ggg - रूदौली में महिलाओं के टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश, पांच महिला व एक पुरूष गिरफ्तार।

अयोध्या।
अयोध्या जिले रूदौली क्षेत्र पुलिस ने सट्टी बाजार में सक्रिय महिलाओं के एक टप्पेबाज गिरोह का खुलासा करते हुए, 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 60 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और एक ई–रिक्शा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, रूदौली कस्बे में महिलाओं से चोरी और टप्पेबाजी की शिकायतें मिल रही थीं। सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गोगाँवा रेलवे क्रॉसिंग के पास सुबह 11:40 बजे छापा मारकर गिरोह की महिलाओं को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में — नादिरा (35) पत्नी अनवर, निवासी गुन्नौर, सम्भल, नाजमीन (39) पत्नी अकबर, निवासी शिवर्ली किच्छा, रूद्रपुर (उत्तराखंड), शहनाज (36) पत्नी गुड्डू, समरीन (32) पत्नी तौफीक, नुसरत (40) पत्नी चाँद, सभी निवासी रमजान नगर सेक्टर-5, टेलीबाग, लखनऊ व सैफुद्दीन (46) पुत्र अजीमुल्लाह, निवासी बृंदावन योजना सेक्टर-5, लखनऊ शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरोह अलग-अलग बाजारों में खरीदारी के बहाने भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के पर्स और नकदी पर हाथ साफ करता था। इनके खिलाफ थाना रूदौली में 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामद सामान में एक ई-रिक्शा एक आधार कार्ड, 60,370 रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और पुराने मामलों की भी जांच कर रही है।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago