अयोध्या उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय एकता यात्रा की तैयारियों दिया गया अंतिम रूप, डिप्टी सीएम करेंगे जनसभा को सम्बोधित।

राष्ट्रीय एकता यात्रा की तैयारियों दिया गया अंतिम रूप, डिप्टी सीएम करेंगे जनसभा को सम्बोधित।

अयोध्या।
अयोध्या जिले मे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पखवारे के तहत अयोध्या विधानसभा की निकाली जाने वाली राष्ट्रीय एकता यात्रा का रूट संशोधित किया गया है। अब यह यात्रा बिल्हर घाट हनुमान मंदिर से शुरू होकर श्री निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज, कर्मा चौराहा तक पहुंचेगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने सभा स्थल का निरीक्षण किया और ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों व बीडीसी के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि “राष्ट्रीय एकता यात्रा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरदार पटेल के आदर्शों को जन–जन तक पहुंचाने का संकल्प है। संगठन के सभी कार्यकर्ता इसमें पूरी निष्ठा और समर्पण से भाग लेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग देश की एकता के इस संदेश से जुड़ सकें।”

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा के चार प्रमुख पड़ाव होंगे — कादीपुर-कस्तूरीपुर ग्राम सभा मैदान, दुर्गापुर हनुमान मंदिर, गंगौली चौराहा और पुरखेपुर रामलीला मैदान। प्रत्येक स्थल पर कार्यकर्ता ग्रामीणों से संवाद कर सरदार पटेल के विचारों पर चर्चा करेंगे। यात्रा का समापन श्री निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज में भव्य जनसभा के साथ होगा, जिसमें डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री संजय राय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि “सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और सेवा का प्रतीक है। यह यात्रा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देगी।”
बैठक में गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, हरभजन गौड़, शैलेन्द्र कोरी, दिनेश मिश्र, अमल गुप्ता सहित बडी संख्या में ग्राम प्रधान व बीडीसी भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

5 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago