अयोध्या उत्तर प्रदेश

एल्युमिनियम कारोबारी के पांच लाख रुपये लेकर फरार, गिरफ्तार।

एल्युमिनियम कारोबारी के पांच लाख रुपये लेकर फरार, गिरफ्तार।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के थाना पटरंगा पुलिस ने एल्युमिनियम कारोबारी के पांच लाख रुपये लेकर फरार हुए पिकअप चालक को रुपये सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मियां का पुरवा ओवरब्रिज के पास से दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगलेश कुमार 37 वर्ष (पुत्र) नरेश कुमार, निवासी ग्राम पल्हरी, जैदपुर रोड, थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 6 नवम्बर 2025 को बाराबंकी निवासी एल्युमिनियम कारोबारी ने माल को अकबरपुर, जनपद अंबेडकर नगर भेजा था। माल पहुंचाने के बाद चालक मंगलेश कुमार ने ग्राहक से पांच लाख रुपये प्राप्त किए, लेकिन व्यापारी को रुपये देने के बजाय उसने 7 नवम्बर को पिकअप गाड़ी को पटरंगा क्षेत्र में हाईवे पर खड़ी कर रुपये लेकर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की। सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना पटरंगा पुलिस ने टीम गठित कर मंगलेश कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से पूरे पांच लाख रुपये बरामद किए गए।
अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं. 297/2025 अंतर्गत धारा 316(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विकास कुमार, उपनिरीक्षक प्रिंस तिवारी तथा कॉन्स्टेबल विशाल कुमार यादव शामिल रहे।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago