
रुदौली में शारदा नहर से 10 दिन पुराना अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोहटी पुल और बिगनियापुर पुल के बीच शारदा नहर से सोमवार को एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया शव लगभग 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
रुदौली कोतवाली पुलिस के अनुसार, मृतक पुरुष की अनुमानित उम्र करीब 35 वर्ष है। शव पर नीली जींस, कमर में काला बेल्ट और शरीर पर सफेद रंग की सैंडो बनियान मौजूद थी। लंबे समय तक पानी में डूबे रहने के कारण शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में पहुंच चुका था।
मामले की जानकारी देते हुए रुदौली कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर नियमानुसार पोस्टमार्टम कार्रवाई हेतु अयोध्या स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आसपास के थानों, गांवों तथा गुमशुदगी के दर्ज मामलों के आधार पर मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं।
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More