अयोध्या उत्तर प्रदेश

हाईवे पर बाइक और ई-रिक्शा में भीषण भिड़ंत, दर्शन कर लौट रहे दंपति गंभीर घायल।

हाईवे पर बाइक और ई-रिक्शा में भीषण भिड़ंत, दर्शन कर लौट रहे दंपति गंभीर घायल।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर इनायतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। मंदिर में दर्शन-पूजन कर घर लौट रहे, बाइक सवार दंपति की विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बैटरी चालित रिक्शा (ई-रिक्शा) से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मिल्कीपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परसपुर सथरा निवासी कुलदीप सोमवार को अपनी पत्नी क्रांति देवी के साथ बाइक पर सवार होकर पारा ब्रह्मनान स्थित प्राचीन गहनाग देव मंदिर में दर्शन-पूजन करने गए थे। दर्शन के उपरांत जब दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी इनायतनगर थाने से कुछ ही दूरी पर मिल्कीपुर की ओर से गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी मोटरसाइकिल में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए, घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों व वाहन को सड़क किनारे किया और तत्काल 1033 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी।

सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल कुलदीप और उनकी पत्नी क्रांति देवी को तत्काल सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अवनीश तिवारी ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया, परंतु चोटें गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के लिए रेफर कर दिया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

11 hours ago

रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना! अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More

13 hours ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

20 hours ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

3 days ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

4 days ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

4 days ago