ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 02:53 AM IST

रुदौली में शारदा नहर: से 10 दिन पुराना अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
रुदौली में शारदा नहर से 10 दिन पुराना अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: रुदौली में शारदा नहर से 10 दिन पुराना अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

रुदौली में शारदा नहर से 10 दिन पुराना अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी।

b6b428bd 973f 4f6d b7fa b4cd218c5ff2 1744874119376 - रुदौली में शारदा नहर से 10 दिन पुराना अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।
अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोहटी पुल और बिगनियापुर पुल के बीच शारदा नहर से सोमवार को एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया शव लगभग 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

रुदौली कोतवाली पुलिस के अनुसार, मृतक पुरुष की अनुमानित उम्र करीब 35 वर्ष है। शव पर नीली जींस, कमर में काला बेल्ट और शरीर पर सफेद रंग की सैंडो बनियान मौजूद थी। लंबे समय तक पानी में डूबे रहने के कारण शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में पहुंच चुका था।

मामले की जानकारी देते हुए रुदौली कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर नियमानुसार पोस्टमार्टम कार्रवाई हेतु अयोध्या स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आसपास के थानों, गांवों तथा गुमशुदगी के दर्ज मामलों के आधार पर मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT