अयोध्या उत्तर प्रदेश

शराब में पानी मिलाने के विवाद में रची 84 हजार की लूट की झूठी कहानी।

शराब में पानी मिलाने के विवाद में रची 84 हजार की लूट की झूठी कहानी।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत चार युवकों को 84 हजार रुपये की फर्जी लूट की सूचना डायल 112 पर देना भारी पड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस की छानबीन में लूट की पूरी कहानी मनगढ़ंत निकली। पुलिस ने फर्जी सूचना देने और आपस में मारपीट करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

घटना 10 अगस्त की है, जब विनायकपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (पुत्र) रामधनी ने आपातकालीन नंबर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि काजी सराय-बाघा पुल के समीप तीन अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट कर 84 हजार रुपये लूट लिए हैं। संवेदनशील क्षेत्र में लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरा कलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक तुरंत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम को सूचनादाता धर्मेंद्र कुमार अत्यधिक शराब के नशे में मिला। पूछताछ में उसने दावा किया कि कैलपारा निवासी उसके साथी डीसीएम चालक संदीप चौहान के 84 हजार रुपये छीने गए हैं। जब पुलिस ने मामले की गहनता से पड़ताल की, तो पता चला कि चारों युवक पुल के पास बैठकर एक साथ शराब पी रहे थे।

जांच में उजागर हुआ कि शराब में पानी मिलाने जैसी मामूली सी बात को लेकर चारों के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हिंसक मारपीट में बदल गई। पुलिस की मौजूदगी में भी चारों आरोपी आपस में दोबारा झगड़ने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र कुमार (निवासी विनायकपुर), संदीप चौहान (निवासी कैलपारा), रंजीत यादव (निवासी विनायकपुर) और ओम नारायण (निवासी विनायकपुर) को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस सुरक्षा में बीकापुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर डॉक्टर संत कुमार मौर्य से सभी का चिकित्सीय (मेडिकल) परीक्षण कराया गया। इसके उपरांत पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

10 hours ago

रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना! अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More

12 hours ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

18 hours ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

3 days ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

4 days ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

4 days ago