
अयोध्या नगर क्षेत्र में बिजली मीटरों का जखीरा बरामद होने के बाद अब कार्रवाई शुरू हो गई है। बिजली विभाग की टीम ने 11 लोगों के घर व प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर उनका मीटर सील कर दिया है। साथ ही दो प्रतिष्ठानों पर मीटर टेंपरिंग के मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई है। नाका और साहबगंज में भारी संख्या में मीटर मिलने के बाद बिजली विभाग के कान खड़े हो गए थे। मीटर रीडिंग से छेड़छाड़ की जानकारी मिलने के बाद मीटर की बरामदगी करते हुए तीन लोगों को जेल भेजा था। साथ ही विभाग के चार कर्मियों को सस्पेंड कर एक जेई को सर्किल में अटैच किया था।
विभाग की टीम ने रविवार और सोमवार को कुल 11 लोगों के मीटर सील किए। वहां नए कैमरे लगाए गए। फेस टू के एसडीओ इंजीनियर एसपी सिंह ने बताया कि सोमवार को पांच घरों के मीटर सील किए गए हैं।
बिजली विभाग टीम ने बताया कि इससे पहले रविवार को छविलाल, घनश्याम जायसवाल नाका, नाका स्थित राज रतन रेस्टोरेंट के मालिक विशाल सिंह, नाका मॉडल शॉप के आलोक सिंह, ऊषा ट्रेडिंग कंपनी के घनश्याम जायसवाल और साकेत ट्रेडिंग कंपनी का मीटर सील किया गया है। एसडीओ एसपी सिंह ने बताया कि राज रतन रेस्टोरेंट के मालिक विशाल सिंह, नाका मॉडल शॉप के आलोक सिंह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More