
अयोध्या कचेहरी के पास बन रही मल्टी लेवल पार्किंग के निमार्ण से लगभग 282 कार की पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही अन्य बचे हुए स्थानों पर मोटरसाइकिलों को पार्क करने के लिए पर्याप्त स्थान रहेगा। जिलाधिकारी नीतिश कुमार ने सोमवार को निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी नीतिश कुमार ने पार्किंग स्थल निर्धारित समय के अन्तर्गत गुणवत्ता बनाए रखते हुए पूरा किए जाने के लिए निर्देशित किया। पार्किंग स्थल पर रेलिंग, शौचालय, सीढ़ियों के पास रेलिंग तथा पानी को बाहर निकलने के लिए आवश्यक निकास, बैठने के लिए कुर्सी तथा डिजाइन के अनुसार टाइल्स, साफ सफाई आदि की बेहतर व्यवस्था करने को कहा।
अयोध्या जिलाधिकारी नितिश कुमार ने कहा कि पार्किंग स्थल 85 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है। पार्किंग स्थल बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान पर है इसमें सरकारी विभागों के साथ साथ अधिवक्तागणों, विशिष्ट व्यक्तियों के वाहन पार्किंग की व्यवस्था होगी। जो आम लोगों के लिए भी सुविधादायक होगी। इसको बेहतर ढंग से बनाने हेतु सम्बंधित अभियन्ता एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया। मौके पर कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि व अभियंता गण उपस्थित रहे।
शराब दुकान के बाहर पेशाब करने के विवाद में खूनी झड़प। अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 यूटयूबर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर। अयोध्या।… Read More
तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार। अयोध्या। अयोध्या… Read More
दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।… Read More
दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर। अयोध्या। अयोध्या दर्शन… Read More
कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ… Read More