
रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, पैमाइश के लिए पींड़ित से मांगे रुपये।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या मंडल की एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को बीकापुर तहसील में तैनात एक लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। पैमाइश के एवज में लक्ष्मणपुर ग्रांट के रामपुर जोहन निवासी मनोज कुमार से लेखपाल ने रिश्वत की डिमांड की थी। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल मोतीलाल यादव को जोहन तिराहे पर उस समय कस्टडी में ले लिया जब उसने पीड़ित से घूस की ₹5000 की रकम प्राप्त की।
टीम के प्रभारी निरीक्षक राय साहब द्विवेदी ने बताया कि शिकायतकर्ता की सूचना पर एंटी करप्शन टीम ने उप निरीक्षक दिनेश कुमार, विश्वनाथ सिंह के एन शुक्ला, शैलेंद्र सिंह की टीम के साथ रेकी करते हुए आरोपी लेखपाल को कस्टडी में लेकर कोतवाली बीकापुर में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि रामपुर जोहन गांव के निवासी मनोज कुमार ने शिकायत की थी कि लक्ष्मणपुर में स्थित गाटा संख्या 447, 448 की पैमाइश के लिए आरोपी लेखपाल द्वारा लगातार उसकी आर्थिक शोषण किया जा रहा है। लेखपाल द्वारा पुनः रुपया मांगने की शिकायत मिलने पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More