
अयोध्या गुजरात प्रान्त के श्रद्धालुओं को लेकर काशी से अयोध्या आ रही एक टैम्पो ट्रेवलर की रात बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बिलारी माफी के समीप आगे चल रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई। हादसा प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मध्य रात्रि बाद हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाये जाने के बाद चिकित्स्कों ने तीन गंभीर घायल श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल रेफर किया है, जबकि आठ को उपचार के लिए भर्ती किया है। मामूली घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
बताया गया कि दर्शन-पूजन के लिए निकला गुजरात प्रान्त के श्रद्धालुओं का एक दल काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद रविवार की शाम वाराणसी से वहीं पंजीकृत एक टैम्पो ट्रेवलर से अयोध्या के लिए निकला था। सुल्तानपुर के रास्ते श्रद्धालुओं को अयोध्या ला रहा वाहन बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में रात लगभग तीन बजे हादसे का शिकार हो गया।
जानकारी के बाद पुलिस ने 11 घायलों को सीएचसी भेजवाया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि चोटहिओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
सीएचसी के चिकित्सक डॉक्टर अनुराग गुप्ता ने बताया कि आठ घायलों को भर्ती और तीन को रेफर किया गया था। बाद में हालत में सुधार होने के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। वहीं जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि तीन घायल रेफर होकर आये थे। उपचार के बाद उनके साथी छुट्टी करवा अपने साथ ले गए हैं। कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवाया गया था। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है,शिकायत के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More