राम नगरी में तेंदुए का दहशत…पर्यटकों के लिए बढ़ा खतरा

राम नगरी में तेंदुए का दहशत…पर्यटकों के लिए बढ़ा खतरा

pic - राम नगरी में तेंदुए का दहशत...पर्यटकों के लिए बढ़ा खतरा
अयोध्या :- राम नगरी अयोध्या में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ता जा रहा है इसके कारण अयोध्या आने वाले पर्यटकों पर भी खतरा मंडरा रहा है अयोध्या का प्रसिद्ध स्थल गुप्तार घाट है जहां पर प्रतिदिन भी बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। लेकिन इसी क्षेत्र के आसपास में 2 तेंदुए कई बार घूमते दिखाई दिया है। और जिसको लेकर वन विभाग ने पकड़ने के लिए कई स्थानों पिंजड़े लगाए हैं। लेकिन उनका यह प्रयास नाकाम रहा।
अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए के देखे जाने को लेकर हड़कंप मचा हुआ था लेकिन वन विभाग ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं कर सका लेकिन लगातार बढ़ रहे दहशत को देखते हुए विभाग के द्वारा पिजड़ा लगाए जाने के साथ ही कई स्थानों पर कैमरे भी लगाए गए और देर रात्रि छावनी परिषद क्षेत्र में तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ। तो वन विभाग ने लोगो को सुरक्षित रखने के लिए पेट्रिलिंग बढ़ा दिया और आसपास के क्षेत्र में रहने वालों को घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है। मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उसकी मौजूदगी मिरनघाट क्षेत्र में बताई जा रही है। लेकिन कल देर शाम नगर के कनौसा कान्वेंट स्कूल के पास सड़क क्रॉस करते हुए देखा जाना बताया जा रहा है।
अयोध्या में आने वाले पर्यटकों की लेकर भी जिला प्रशासन सतर्कता बढ़ा दी है। गुप्तार घाट जाने वाले क्षेत्र में जाने के लिए बड़े और बंद वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा है इसके साथ ही गुप्तार घाट पर भी अधिक समय न रुकने भी नही दिया जा रहा है। इस दौरान वहां की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में फोर्स को तैनात कर दिया गया है। लेकिन पर्यटकों के लिए यह स्थान सुरक्षित रहना सही नही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी सीतांशु पांडे ने बताया कि क्षेत्र में दहशत का माहौल है इसको देखते हुए पेट्रोलिंग बढ़ा दिया गया है साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि अपने आप को सुरक्षित रखें वही बताया कि कुछ रिस्पांस टीम के द्वारा लगातार क्षेत्र में गस्त किया जा रहा है राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा निर्देश के अनुसार उसे पकड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है। वही बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर पिंजड़े भी लगाए गए हैं।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago