पहले वाहन बुक कराते थे फिर नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लेते थे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पहले वाहन बुक कराते थे फिर नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लेते थे, पुलिस ने किया गिरफ्तार !

अयोध्या पुलिस ने वाहन बुक कराने के बाद ड्राईवर को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट करने वाले अर्न्तजनपदीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से स्कार्पियों, बुलेरो व ईरिक्शा बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया कि हवाई पट्टी बिज के आगे मुखबिर की सूचना पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्कार्पियों को रुकवाकर उसे चेक किया। इसी दौरान गाड़ी मौजूद दो व्यक्तियों ने वाहन छोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की। पकड़े गये अभिक्तों ने अपना नाम विपुल पाण्डेय पुत्र मुकुट बिहारी पाण्डेय हाल पता ग्राम आमा घाट थाना सदना सीतापुर स्थायी पता ग्राम सजरावाद थाना मिश्रिख सीतापुर व राहुल कुमार मिश्रा पुत्र देवी प्रसाद मिश्रा नि0 मगहयीपुर थाना परशुरामपुर जनपद गोण्डा बताया। अभियुक्तों ने बताया कि कोतवाली अयोध्या से उन्होने स्कार्पियों की चोरी की थी। कोतवाली नगर के बुलेरो व एक ईरिक्शा भी चुराया था। दोनो अन्य गाड़ियां चुराने जा रहे थे कि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य अभियुक्त विपुल पाण्डेय थाना देहरा जिला कागंड़ा हिमाचल प्रदेश से चोरी में 03 वर्ष जेल में रहा है। उसके खिलाफ लखनऊ व सीतापुर में 12 मुकदमें पंजीकृत है।
editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

20 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

21 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

21 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

23 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago