रामानंदाचार्य,महर्षि वशिष्ठ, महर्षि बाल्मीकि व तुलसीदास के नाम पर भी अयोध्या में बनेगा चौक

रामानंदाचार्य,महर्षि वशिष्ठ, महर्षि बाल्मीकि व तुलसीदास के नाम पर भी अयोध्या में बनेगा चौक|

अयोध्या|

राम नगरी अयोध्या में अब रामानुजाचार्य, रामानंदाचार्य, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि वाल्मीकि व संत तुलसीदास के नाम पर भी भव्य और आधुनिक चौराहा बनाया जाएगा। जिसकी घोषणा अयोध्या में लता मंगेशकर चौक के अनावरण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। दरअसल लता मंगेशकर चौराहा बनाये जाने के दौरान अयोध्या के प्रमुख संतों ने सीएम योगी के मुलाकात कर संतों के भी नाम से बनाये जाने की मांग उठाई थी।
राम नगरी अयोध्या वैदिक नगरी के रूप में विकसित किए जाने का प्रयास केंद्र और प्रदेश के द्वारा किया जा रहा है अयोध्या के प्रमुख मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। इस दौरान नया घाट चौराहे को लता मंगेशकर के नाम समर्पित किए जाने के बाद अब अयोध्या में 10 और प्रमुख चौराहों को चिन्हित किए जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। सूत्रों की माने तो अयोध्या नगर निगम के अंदर 10 बड़े चौराहे बनाए जाएंगे। और जल्द ही इन चौराहों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
28 सितंबर को अयोध्या में लता मंगेशकर के जन्मदिन के मौके पर सुश्री लता मंगेशकर चौक का उद्घाटन करने के दौरान सीएम योगी ने कहा था कि अयोध्या दुनिया का सबसे सुंदर और वैभवशाली नगर बनेगा इसमें कोई संदेह किसी को नहीं होना चाहिए और यह शुरुआत है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण का इंतजार अब बहुत दिन तक नहीं करना पड़ेगा हम लोग बार-बार दीपोत्सव के अवसर पर यहां पर हम लोग आते हैं और इस अवसर पर हमेशा आप से कहता हूं हमें भगवान श्री राम के धैर्य मर्यादा का पालन करते हुए भव्य राम मंदिर निर्माण के उन कार्यों के प्रति अपने आपको तैयार करना होगा और इसके लिए मैं अयोध्या पूज्य संतों के सानिध्य में जिस प्रकार से लता चौक इतना भव्य बना है ऐसे ही अयोध्या के हर चौराहों को इसी प्रकार की भव्यता देने के लिए पूज्य संतों के नाम से उन चौराहों के निर्माण कोई रामानुजाचार्य के नाम पर, रामानंदाचार्य के नाम पर, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि वाल्मीकि व संत तुलसीदास के नाम पर तो कोई राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े हुए पूज्य संतों के नाम पर इसी प्रकार से भव्य चौराहों के निर्माण की कार्यवाहीं का शुभारंभ हो जाना चाहिए और अगले 1 वर्ष के अंदर इस कार्य को पूरा करके अयोध्या के सौंदर्यीकरण को एक नई ऊंचाई प्रदान करने का कार्य करें।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago